गेम ऑफ थ्रोन्स के सिहासन को किसने कर लिया है जब्त, गुप्त स्थान पर है मौजूद

Spread the love

अमेरिकी वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स का आखिरी एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा। इससे पहले सीरीज में फिल्माए जा रहे लोहे के सिंहासन को रूसी प्रशासन ने जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सिंहासन अवैध तरीके से लगाया गया था। जब्ती के बाद सिंहासन गुप्त स्थान पर रखा गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रशासन शो के प्रोड्यूसरों को यह सिंहासन लौटाएगा या नहीं।

प्रोड्यूसरों का कहना है कि सिंहासन जब्त होने का असर शो के प्रसारण पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। यह सिंहासन सेंट पीटर्सबर्ग शहर के मुख्य चौक में लगाया गया था। यहां राहगीरों को इसके साथतस्वीरें खिंचाते देखा जा सकता था। सेंट पीटर्सबर्ग राजशाही के दौरान राजधानी भी रही थी।

लोकप्रिय है यह शो

अब तक इसके 72 एपीसोड प्रसारित हो चुके हैं। पहला एपीसोड 17 अप्रैल 2011 को आया था। सामाजिक मामलों पर रिसर्च करने वाली कंपनी वीटीएसआईओएम के सर्वे के मुताबिक दस में से एक रूसी यह ड्रामा देख रहा है।

डोनाल्ड ट्रम्प भी गेम ऑफ थ्रोन्स के फैन हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी गेम ऑफ थ्रोन्स वेब सीरीज पसंद करते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की दखल के मामले में रॉबर्ट मुलर समिति से मिली क्लीनचिट के बाद ट्रम्प इतने उत्साहित थे कि उन्होंने गेम ऑफ थ्रोन्स के पोस्टर की स्टाइल में अपना फोटो ट्वीट किया था। साथ में लिखा था- गेम ओवर।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  स्वरा नजर आएंगी बोल्ड स्कूल टीचर के रूप में, अभी देखिए ट्रेलर
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange