ब्रिटिश एयरवेज कर रहा है 6440 किलोमीटर दूर नाइजीरिया में पिज्जा डिलीवरी

Spread the love

नाइजीरिया के अमीर लंदन से पिज्जा मंगाने के लिए ब्रिटिश एयरवेज का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका खुलासा नाइजीरिया के कृषि मंत्री ओदू ओगबेह ने किया है। मंत्री के मुताबिक, ये लोग लंदन से पिज्जा ऑर्डर कर रहे हैं। हर रोज ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट्स इन्हें लेकर आती हैं।ब्रिटेन से नाइजीरिया की दूरी करीब 6440 किलोमीटर है।

चीजों का आयात करने की आदत बनी स्टेटस सिंबल

नाइजीरियाई कृषि मंत्री ओदू ने बताया कि हमारा देश ज्यादातर चीजें दूसरे देशों से आयात करता है। ऐसे में इस तरह का ट्रेंड ठीक नहीं है। अमीरों ने इसे स्टेटस सिंबल बना लिया है। ओदू के अनुसार, लोग रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और इसे सुबह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट लेकर आती है। कृषि मंत्री ने इसका खुलासा राजधानी अबूजा में सीनेट एग्रीकल्चर कमेटी की बैठक में किया। उन्होंने बताया कि नाइजीरियाई अमीरों के बीच यह स्टेटस सिंबल बन गया है, जो ठीक नहीं है

ओदू ने कहा यह बात परेशान करने वाली है। हमें ऐसी चीजों में बदलाव लाने की जरूरत है। ओदू के भाषण को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस पर लोगों ने कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ‘डियर ब्रिटिश एयरवेज तुमने नाइजीरिया में पिज्जा डिलीवरी कब से शुरू की। बताया ही नहीं, क्या इसे बुक करने के लिए कोई एप है?’

 

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  नोकिया 6 के दाम में भारी कटौती, यहाँ जाने नयी कीमत
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange