विद्यार्थियों को अपडेट रखेगा सीबीएसई का ‘शिक्षा वाणी’ एप

Spread the love

सीबीएसई ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सभी जरूरी जानकारी से अपडेट रखने के लिए सीबीएसई ने एक नया पॉडकास्ट एप लॉन्च किया है। इस एप का नाम ‘शिक्षा वाणी’ है। इसके जरिए अभिभावकों और छात्रों को परीक्षा और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।

सीबीएसई ने पॉडकास्ट की सुविधा लोगों को सही और जरूरी जानकारियां देने के लिए शुरू की है। इन पॉडकास्ट्स के जरिए लोगों को अकादमिक, ट्रेनिंग और एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। यह एप प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड यूजर्स लिए उपलब्ध है। यहां रजिस्टर्ड यूजर्स को नई जानकारी के साथ ऑडियो और वीडियो फाइल मिल जाएंगी। इन्हें सीबीएसई द्वारा अपलोड किया जाएगा।

शिक्षा वाणी एप में छात्रों, अभिभावकों और प्रिंसिपल के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं। इससे स्कूल के प्रिंसिपल बोर्ड के दिशा निर्देर्शों को जान सकेंगे। सीबीएसई के ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. बिस्वजीत साहा ने बताया कि यह एप स्कूलों के प्रिंसिपल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उनको सीबीएसई द्वारा दी जाने वाली हर जानकारी मिलेगी। अब तक यह वेबसाइट के माध्यम से दी जाती थी, लेकिन अब उनको यह ऑडियो वीडियो के माध्यम से भी दी जाएगी। .

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  Battlegrounds Mobile India की धांसू इंट्री | PUBG VS BGMI
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange