दीवार पर टंगी घड़ी कही आपका समय तो खराब नहीं कर रही

Spread the love

हमारे देश में वास्तु शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र को मानने वाले बहुत सारे लोग होते है जो अपना हर काम वास्तु शास्त्र के अनुसार ही करते है। ऐसे लोग वास्तु से जुड़ी हर छोटी से छोटी से चीज का भी बहुत ख्याल रखते है और वास्तु से जुड़ी किसी भी नई बात को जानने के इच्छुक रहते है। तो हम आज उन लोगों के लिए वास्तु से जुड़ी एक बात बताने जा रहे है जिसके बारे में आप जरूर जानना चाहेगे।

घर में घड़ी लगाना तो जरूरी होता है क्योकि बिना घड़ी के हम बहुत सारे काम करने में लेट हो जाते है। कुछ लोग घड़ी दीवार पर लगी हुई कीलों के अनुसार लगा देते है तो कुछ लोग दीवार पर घडी दीवार पर स्पेस के हिसाब से लगाते है लेकिन हम आपको आज बताते है कि वास्तु के अनुसार घर की किस दीवार पर घड़ी लगाना शुभ होता है। क्योकि घड़ी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें जो निश्चित ही आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर करके आपको ऊंचाइयों पर ले जाएगी और सफलता निरंतर आपके कदम चूमेगी।

वास्तु विज्ञान में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है। इसलिए घड़ी उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।
घर में हरे और नारंगी रंग की और दुकान में काले और डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर और दुकान में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है और उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।

READ  बारिश बंद हुए पांच दिन बीते, अब भी पानी-पानी है पटना

घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। इसके साथ ही ऐसी घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रूकावट बनती है। घर की सारी बंद पड़ी घड़ियों को घर में न रखें। इसके साथ ही घड़ी पर धूल भी नहीं जमनी चाहिए।

घर के हॉल में चौकोर और शयन कक्ष में गोल घड़ी लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति और प्यार बना रहता है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange