उम्र को धता बताती 60 साल की हो गयी बार्बी

Spread the love

छोटा हो या बड़ा बार्बी के दीवाने खूब हैं। बार्बी हमेशा अपने स्टाइल को लेकर दुनिया भर में चर्चा में रहती हैं। लड़कियां भी इसके स्टाइल को कॉपी करने से नहीं चूकतीं। अपने 60 साल के इस सफर में बार्बी कई अवतारों से गुजर चुकी हैं। कभी गोरे रूप में आई, कभी काले, कभी लंबे बालों के साथ और कभी छोटे बाल, और कभी अंतरिक्ष यात्री के अवतार में दिखी। लेकिन 60 सालों बाद भी बार्बी के चेहरे की चमक फीकी नहीं पड़ी। झुर्रियां पड़ने की तो आप बात ही नहीं कर सकते। असल में वह अब और मजबूत, विश्वास से भरी और खूबसूरत हो गई है।

[amazon_link asins=’B014DEJF7W’ template=’ProductGrid’ store=’wordtoword-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f24d3123-0f31-11e9-86e7-09c985b50d71′]

दूर-दूर तक मशहूर 

  • 05 करोड़ 80 लाख बार्बी अब तक बिक चुकी हैं 150 से ज्यादा देशों में 
  • 09 मार्च 1959 में अमेरिकी कंपनी मैटल ने बार्बी को लॉन्च किया था 
  • 03 लाख बार्बी कंपनी से लॉन्च होने के पहले ही साल बिक गई थीं
  • 1965 में आर्मस्ट्रांग के चांद पर जाने के चार साल पहले ही अंतरिक्षयात्री के अवतार में आ गई थी बार्बी 
  • 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले मानव थे

[amazon_link asins=’B077Y411TJ’ template=’ProductGrid’ store=’wordtoword-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e46529ec-0f31-11e9-9e95-0f4147a75896′]

अपने समय से बहुत आगे 

  • 55 फीसदी जो बार्बी सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं, उनके न तो सुनहरे बाल हैं और न ही नीली आंखें।
  • 12 से 18 महीने तक चलती है बार्बी को बदलने की डिजाइन प्रक्रिया, बाद में प्रोटोटाइप उत्पादन के लिए जाता है
  • 1959 के वक्त के हिसाब से बार्बी के कपड़े और डिजाइन अपने समय से बहुत आगे थे

अमेरिकी व्यवसायी रूथ हैंडलर पहले अपने पति इलियट हैंडलर के साथ गुड़िया घर के लिए फर्नीचर बनाती थीं। एक दिन उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बारबरा अपनी सहेलियों के साथ कार्ड बोर्ड की गुड़ियों से खेलते वक्त बहुत खुश थी। वह अपनी गुड़ियों को बढ़िया से बढ़िया पोशाकें पहनाती और उसका खूबसूरत सा मेकअप करती थी। यह देखकर उन्होंने अपनी बेटी और उसकी सहेलियों से पूछा कि क्या उन्हें यह गुड़िया पसंद है। इस सवाल पर बच्चियों ने कहा कि यह उन्हें बहुत पसंद है। काश ऐसी सचमुच की गुड़िया होती। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी और उसकी सहेलियों का सपना साकार करने की कोशिशों में जुट गईं। वह जापान गईं और अलग-अलग खिलौना उत्पादकों से मिलकर कई प्रयोग किए। आखिरकार वह हर दिल अजीज बार्बी बनाने में कामयाब हो गईं।  

बार्बी ट्विटर पर भी है और उसके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। बार्बी का अपना अलग से हेयरस्टाइटिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और फोटोग्राफर है।  

[amazon_link asins=’B079QGC9CP,B0758CB5DN,B014DEIYA6,B076N1DXSM’ template=’ProductGrid’ store=’wordtoword-21′ marketplace=’IN’ link_id=’08421245-0f32-11e9-b559-f7a54d6128d1′]

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange