जाने क्या हैं श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी की वजह

Spread the love

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक भारत लाए जाने की उम्मीद है। ऑटोप्सी (बिसरा) रिपोर्ट के बाद दुबई फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने सारे रिपोर्ट्स सरकारी वकील को सौंप दिये हैं। ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद श्रीदेवी की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पहली बार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने सामने आकर बयान दिया है। उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें की हैं। इस बीच ये भी खबर आई है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दोपहर 3.30 बजे तक मुंबई के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

अब सरकारी वकील सारी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद कपूर फैमिली को पेपर सौंपेंगे। उसके बाद शवलेपन किया जाएगा। इस काम में भी कम से कम 1.30 घंटे का समय लगेगा। इस लिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचते-पहुंचते शाम हो जाए।

भारतीय समय के मुताबिक, तीन घंटे बाद सुबह 9.30 बजे शवगृह का दफ्तर खुलेगा। अब तक सरकारी वकील की अनुमति नहीं मिली है। सरकारी वकील की अनुमति के बाद ही पुलिस क्लोजर रिपोर्ट देगी। क्लोजर रिपोर्ट के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद शव पर लेप लगाने का काम शुरू होगा।
लेप लगाने में कम से कम डेढ़ घंटा लगता है। लेप समेत बाकी काम पूरे होने में 4 घंटे लगेंगे दुबई से पार्थिव शरीर भारत आने में 4 घंटे लगेंगे। अगर सुबह 10 बजे अनुमति मिली तब भी शाम 6 बजे से पहले पार्थिव शरीर भारत आ पाना मुश्किल है।
दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक ये पूछताछ सामान्य बताई जा रही है। पूछताछ के बाद दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को जाने दिया। पुलिस बोनी से एक अंडरटेकिंग ले सकती है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें पूछताछ के लिए आना पड़ेगा। पुलिस ने होटल का वो कमरा सील कर दिया है जिसमें श्रीदेवी की मौत हुई थी। पुलिस श्रीदेवी की कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।
खलीज टाइम्स के मुताबिक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम दोबारा हो सकता है। ऐसी भी संभावना है कि सरकारी वकील इस केस का रिक्रिएशन कराए। सरकारी वकील जांच के बाद ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपेंगे।
इससे पहले भारत के राजदूत ने कहा था, ‘ध्यान रखा जाए कि हम दुबई की अथॉरिटीज के साथ काम कर रहे हैं और पूरी कोशिश में हैं कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भिजवा दें। हम अपना काम कर रहे हैं। हमारे अनुभव के मुताबिक ऐसे केस में प्रॉसेस पूरा होने में दो से तीन दिन लगते हैं। हम इस मामले को पूरी तरह से एक्सपर्ट्स पर छोड़ते हैं कि वह मौत के कारणों का पता लगा सकें।’
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा, हम यह पक्का कर लेना चाहते हैं कि सारी जांच सही तरीके से हुई है कि नहीं। शव सौंपने से पहले हम यह देख लेना चाहते हैं कि मौत से जुड़े जो सवाल उठ रहे हैं , उन सभी के संतुष्ट करने वाले जवाब हमारे पास हैं कि नहीं।
प्रॉसिक्यूटर ने आगे कहा, इस मामले में कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। यह प्रॉसेस का हिस्सा है और इसे फॉलो करना जरूरी है।’ सरकारी वकील की बातों से साफ लग रहा है कि मौत के पीछे जरूर कोई न कोई षडयंत्र है।
खबर है कि आज दोपहर 3 से 3.30 बजे तक दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रवाना हो सकता है। बोनी कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर इस समय दुबई में ही हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। वहीं दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार और होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मारवाह और कपूर परिवार रिश्तेदार हैं। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे सरकारी वकील से अनुमति मिलने के बाद ही देश छोड़कर जा सकते हैं।

READ  कुकरी शो के सेट पर पहुंची अंगूरी भाभी, कुकिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीता

दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि मामले की जांच ‘दुबई लोक अभियोजक’ यानि दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया गया है। दुबई पुलिस अब इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का दोबारा बयान भी ले सकती है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange