सुबह की सैर से दिन भर फ्रेश रहेंगे आप

Spread the love

सुबह की ताज़ी हवा में टहलने से आपका मूड अच्छा होता है क्योंकि चलने से आपके नर्वस सिस्टम में सुधार होता है। इसके और भी कई फायदे हैं। हर रोज वॉक करना एक आसान तरीका है जिसके जरिए आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हर रोज 30 मिनट चलने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं।

आप वजन घटा पाते हैं:
जब आप नियमित रुप से चलने की आदत डाल लेते हैं तो आपका वजन भी नियंत्रित रहता है और आप खुद को फिट रख पाते हैं। हर रोज 30 मिनट के लिए चलने से आपके शरीर में इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है जिससे आपका बैली फेट घटता है। इसके साथ ही चलने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो कि आपके शरीर की कैलोरी को बर्न करता है इससे भी आपका वजन नियंत्रित रहता है।

क्रोनिक डिजीज का खतरा कम होता है:
जिन लोगों में नियमित रुप से चलने की आदत होती है उनमें क्रोनिक डिजीज होने का खतरा कम होता है। इसके अलावा चलने से आपका ब्लड प्रेशर कम होता है साथ ही डायबिटीज होने का संभवानओं को भी कम करता है। ब्लड प्रेशर कम होने से आपको हृदय रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।

पाचन क्रिया सुधरती है:
अगर आपको हर रोज अपने बोवल मूवमेंट्स को सही करने के लिए कॉफी या चाय आदि चीजों का सेवन करना पड़ता है तो आपको हर रोज 30 मिनट चलने की आदत डाल लेनी चाहिए। हर रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी पिएं और टहलने के लिए निकल जाए। इससे आपके शरीर में गैस्ट्रिक मोबिलिटी बढ़ती है। साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मूवमेंट्स भी बढ़ते हैं। इसके परिणामस्वरुप आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange